बागेश्वर, मार्च 18 -- साउथ एशिया एफएम लिमिटेड (रेड एफएम) 21 मार्च को देहरादून में एक पहाड़ी ऐसा भी नामक विशेष सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के उन प्रेरणादायी व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसमें बागेश्वर की दिव्यांग मोहिनी कोरंगा भी पुरस्कृत होंगी। राज्यपाल अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। इस आयोजन में बागेश्वर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए मोहिनी कोरंगा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने उनकी उपस्थिति को कार्यक्रम के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। रेड एफएम के ...