बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- मोहिनी एकादशी व्रत कल, श्रद्धालु करेंगे भगवान विष्णु की विशेष आराधना पावापुरी, निज संवाददाता। हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी और कल्याणकारी मानी जाने वाली मोहिनी एकादशी व्रत सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भगवान विष्णु की उपासना कर व्रत रखेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर देवताओं को अमृत पान कराया था, जिससे इस एकादशी का विशेष महत्व बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी पर इन चीजों के दान से बढ़ेगा धन-धान्य मंदिरों में हो रही व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.