रांची, अप्रैल 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग परिसर में सोमवार को मोहिनी एकादशी एवं गो सम्मान दिवस मनाया गया। शुभारंभ प्रातःकालीन पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन से हुआ। मंदिर परिसर के भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु और राधा-कृष्ण का स्मरण करते हुए दिन भर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। गो सम्मान दिवस पर श्री कृष्ण प्रणामी गो सेवा धाम में विशेष आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालुओं ने गो माता की सेवा कर धर्म लाभ अर्जित किया। मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ गौ-पूजन संपन्न कराया। संत शिरोमणि परमहंस स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- मोहनी एकादशी पर किया बांके बिहारीलाल का पूजन-अर्चन श्रद्ध...