मोहिनी एकादशी आज, नंदीग्राम भरतकुंड में उमड़ेगी आस्था
अयोध्या, अप्रैल 26 -- बीकापुर, संवाददाता । वैशाख माह की पावन मोहिनी एकादशी सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। नंदीग्राम भरतकुंड में इस अवसर पर देश-विदेश से साधु-संतों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा-अर्चना और भगवान भरत जी की तपोस्थली की पंचकोसी परिक्रमा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर है।परंपरा के अनुसार श्रद्धालु नंगे पांव नंदीग्राम भरतकुंड से पंचकोसी परिक्रमा प्रारंभ कर बीबीपुर, तपसी का पुरवा, खरथुआ, नेवादा, रामकोला, साहूकोला, भावापुर, जेरुवा, बहुरिहा, कौंधा, दशरथपुर, जलालपुर माफी, लुत्फाबाद, पोहपी सहित दर्जनों गांवों से होकर पुनः भरतकुंड पहुंचेंगे। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान, विश्राम और सेवा की व्यवस्थाएं मौजूद की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.