सराईकेला, अप्रैल 12 -- सरायकेला। सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2026 की शाम मोहिनीअट्टम के शास्त्रीय सौंदर्य से गुलजार रही। कोलकाता की मोहिनीअट्टम कलाकार मोमिता पाल और उनके दल ने मनमोहक प्रस्तुति से न केवल छऊ के गढ़ में अमिट छाप छोड़ी, बल्कि दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। केरलम के इस पारंपरिक शास्त्रीय नृत्य को लेकर मोमिता पाल ने टीम के साथ जैसे ही मंच संभाला, पूरी स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मोमिता पाल ने प्रस्तुति में मोहिनीअट्टम की शैली, सूक्ष्म भाव-भंगिमाओं और कोमल चालों का प्रदर्शन किया। मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली मोमिता पाल प्रतिष्ठित मोहिनीअट्टम कलाकार है। वे गुरु श्रीदेवी उन्नी और डॉ. नीना प्रसाद की शिष्या रही हैं। उन्हें पूर्व में भारत गौरव सम्मान 2021...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.