रांची, मई 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। खेलगांव स्थित स्टेट म्यूजियम सभागार में रविवार को भारत की विविध संस्कृति एक मंच पर उतरी। मोहिनीअट्टम, भरतनाट्यम, ओडिशी, कथक आदि नृत्यों में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्ततियों से सभी का मन आनंद से भर दिया। समस्कृतिकी और नृत्यशाला की ओर से यहां इंडिया इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इस फेस्टिवल में भारत के हर कोने से 160 नर्तकों ने अपनी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि झारखंड के कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रीतम कुमार लाला समारोह का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत कलामंडलम सृजा कृष्णन की मोहिनीअट्टम से हुई। भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार का इसमें वर्णन हुआ, जो स्त्री सौंदर्य, उनकी कोमलता और भक्ति को मोहिनीअट्टम शैली में प्रस्...