जमशेदपुर, फरवरी 12 -- जमशेदपुर। क्षत्रिय करणी सेना परिवार झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अभिनव सिंह राठौर ने मोहित सिंह को नियुक्ति पत्र देकर जमशेदपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत के दिशा-निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से जिला और प्रदेश का विस्तारीकरण जारी है। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि मोहित सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर जिला इकाई और अधिक सक्रिय,संगठित एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहित सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूती देने,समाज के हितों की रक्षा करने तथा युवाओं को जोड़ने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.