मोहित शर्मा का युवा संगम में चयन, यूपी का बढ़ाएंगे मान
बरेली, मई 19 -- शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित प्रतिष्ठित पहल एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत आयोजित युवा संगम फेज 6 कार्यक्रम के लिए बरेली के युवा समाजसेवी एवं रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र मोहित शर्मा का चयन किया गया है। इस वर्ष आयोजित होने वाले युवा संगम फेज-6 में उत्तर प्रदेश के चयनित युवा प्रतिनिधियों को अरुणाचल प्रदेश के भ्रमण पर भेजा जाएगा। यह शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक यात्रा 24 मई से 1 जून तक आयोजित होगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित वहां की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली, प्राकृतिक धरोहर, शैक्षणिक संस्थानों एवं स्थानीय विकास मॉडल से परिचित कराया जाएगा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने मोहित शर्मा के चयन पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.