नैनीताल, अप्रैल 8 -- बेतालघाट। बेतालघाट यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मोहित पंत के निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके समर्थकों और लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बेतालघाट निवासी मोहित पंत इससे पूर्व बेतालघाट महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब उन्हें यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके इस निर्वाचन पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेखर दानी, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, गरमपानी ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्युरा आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...