आगरा, फरवरी 14 -- सी न्यूज क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को एकलव्य स्टेडियम में आगाज हुआ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहले मुकाबले में एडमिन इलेवन और नगर निगम की टीम आमने-सामने थीं। एडमिन इलेवन ने एकतरफा मुकाबले में नगर निगम टीम को 141 रन के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। एडविन इलेवन के मोहित पांडे को 20 गेंद पर ताबड़तोड़ 50 रन व दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। विनोद जूनियर, विजय बघेल, राकेश कन्नौजिया, कमल, सुमित अवस्थी, अदीबा कामिल, आंचल परमार और मनीषा शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.