मोहित अध्यक्ष, मंत्री बने राहुल नेगी
रामनगर, जून 17 -- रामनगर। उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन शाखा रामनगर की द्विवार्षिक संगठन कार्यकारिणी का बुधवार को गठन किया गया। मोहित सिंह राठौर को अध्यक्ष, राहुल सिंह नेगी को मंत्री, कमला शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम सिंह बोरा को कोषाध्यक्ष, ऊषा को संगठन मंत्री, गीता जोशी को संप्रेषक, हिमानी बिष्ट प्रचार मंत्री, सुरेश चंद्र कांडपाल को संरक्षक बनाया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी नवल किशोर कपिल, मोहन चंद्र पांडे की देखरेख में हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के मंडलीय अध्यक्ष कुमाऊं आनंद सिंह रावत ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि संगठन का 27 जून को देहरादून में प्रांतीय सम्मेलन है। संगठन के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.