आजमगढ़, जून 6 -- मुहम्मदपुर, संवाददाता। फरिहा-मुहम्मदपुर मार्ग पर अंबेडकर मूर्ति से मोहिउद्दीनपुर गांव जाने वाला संपर्क मार्ग लगभग 16 वर्षों से खस्ताहाल है। सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हल्की बारिश होते ही मार्ग पर पानी भर जाता है। तालाब जैसी स्थिति बन जाती है। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्ष 1995 में मोहिउद्दीनपुर को अंबेडकर गांव घोषित किए जाने के बाद बसपा सरकार ने गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए इस सड़क का निर्माण कराया गया था। बाद में एक बार इसकी मरम्मत हुई। वर्ष 2010 के बाद से इस सड़क की सुधि नहीं ली गई। वर्तमान में सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस सड़क से फैजुल्लाहपुर, बेलवारपार, बरईपुर, काजियाकूबपुर, अंबरपुर, बीबीपुर समेत दर्जनों गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते...