प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने उत्तर रेलवे के साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर छह ट्रेनों को अस्थायी अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था सितंबर से अक्तूबर तक लागू रहेगी।गाड़ी संख्या 18309 सम्बलपुर-जम्मूतवी और 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को आठ सितंबर से 13 अक्तूबर तक मोहाली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। वापसी में 18310 जम्मूतवी-सम्बलपुर और 18102 जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस नौ सितंबर से 13 अक्तूबर तक यहां रुकेंगी।इसी तरह 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर और 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस को नौ सितंबर से 14 अक्तूबर तक मोहाली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। रेलवे के इस निर्णय से इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मोहाली आने-जाने में स...