नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- मोहाली में एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे एक कबड्डी खिलाड़ी-कम-प्रमोटर को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि इस घटना में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया को गोली लगी है। उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मोहाली के सोहाना में हुई। यहां पिछले कुछ दिनों से एक प्राइवेट कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा है। दर्शकों को डराने के लिए हवा में गोलियां चलाईं पुलिस अधिकारी ने बताया कि दी-तीन हमलावर थे, जो घटना के बाद बाइक से फरार हो गए। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि हमलावर राणा के पास सेल्फी लेने के बहाने आए थे लेकिन थोड़ी देर बाद ही उन्होंने गोली चला दी।...