चंडीगढ़, अप्रैल 13 -- मोहाली के खरड़ में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अवैध किडनी प्रत्यारोपण रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने सुख सेवा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की मालिक डॉ. मनप्रीत कौर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीएम खरड़ के निर्देश पर सिविल सर्जन मोहाली द्वारा गठित एक मेडिकल टीम ने बीते रविवार रात करीब 9 बजे अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल के आईसीयू में दो मरीज मिले, जिनकी किडनी का प्रत्यारोपण किया गया था। ये प्रत्यारोपण संदिग्ध परिस्थितियों में हुए थे। दोनों मरीज बिना किसी डॉक्टर या स्टाफ की निगरानी के भर्ती थे। मरीजों के साथ मौजूद दो व्यक्तियों ने खुद को अस्पताल का स्टाफ बताया, लेकिन उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। मरीजों की गंभीर हालत को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.