अल्मोड़ा, जून 10 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के अब दिन बहुरने की उम्मीद है। मार्ग के सुधारीकरण तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य को 77.28 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री और सरकार का आभार जताया है। मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा था। धनराशि स्वीकृत होने के बाद लोनिवि सुधारीकरण का कार्य करेगी। मार्ग का लाभ रानीखेत और सल्ट विधानसभा के लोगों को मिलेगा। ताड़ीखेत, सौनी, भतरौंजखान सहित दर्जनों गांवों के लोगों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...