मोहान में आईपीसीएल फैक्ट्री कर्मियों में आक्रोश बढ़ा
अल्मोड़ा, जून 23 -- सल्ट। मोहान स्थित आईएमपीसीएल के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का आंदोलन मंगलवार को 23 वें दिन भी बदस्तूर जारी रहा। 21 दिनों से लगातार चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद आज कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ गया। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए निजीकरण का फैसला तत्काल वापस लेने की मांग दोहराई। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए। आंदोलनकारियों का कहना है कि लगातार करोड़ों रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाने के बावजूद इस सार्वजनिक संस्थान को कौड़ियों के भाव महज 121 करोड़ में बेच दिया गया है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। इस फैसले से यहां कार्यरत स्थायी, संविदा और आउटसोर्स के करीब 400 से अधिक कर्मियों के सामने अचानक रोजगार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.