मोहान में आईपीसीएल फैक्ट्री कर्मियों का धरना 31 वें दिन भी जारी
अल्मोड़ा, जुलाई 1 -- सल्ट। मोहान स्थित आईएमपीसीएल के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का आंदोलन 31 वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने साफ किया कि जब तक फैक्ट्री के निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि आईएमपीसीएल का निजीकरण होने से न सिर्फ कर्मचारियों की रोजी-रोटी छिनेगी, बल्कि स्थानीय किसानों, छोटे दुकानदारों और क्षेत्रीय परिवहन व्यवसाय पर भी इसका बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यहां प्रदीप उप्रेती, भवान सिंह, रवि रावत, सीता देवी, किरन भारद्वाज आदि थे। यह भी पढ़ें- मोहान में आईपीसीएल फैक्ट्री कर्मियों का धरना 31 वें दिन भी जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.