मोहान फैक्ट्री के निजीकरण का किया विरोध
रामनगर, मई 27 -- रामनगर। समाजवादी लोक मंच ने सरकार के एकमात्र आयुर्वेदिक व यूनानी औषधि निर्माता उपक्रम, इंडियन मेडिसिन फार्मास्युटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया की निंदा की है। मंगलवार को समाजवादी लोक मंच के संयोजक मुनीष कुमार ने सरकार पर आरोप लगाया है कि यह विनिवेश एक सोची-समझी साजिश और घोटाला है। अल्मोड़ा जिले में स्थित यह उपक्रम केवल एक कारखाना नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। स्थानीय स्तर पर जड़ी-बूटी, फल-फूल और गोबर के उपले जैसे कच्चे माल की आपूर्ति करने वाले छोटे किसान और ग्रामीण इस पर निर्भर हैं। इस कारखाने के निजीकरण से कारखाने में काम कर रहे स्थानीय युवाओं के रोजगार छिनने का खतरा पैदा हो गया है। यह भी पढ़ें- धर्मशाला को ठेके में देने के विरोध में उतरी समिति निजीकरण या विनिवेश की प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.