अल्मोड़ा, जुलाई 1 -- गोविंद रावत, सल्ट। मोहान-गनियाद्योली सड़क के सुधारीकरण को स्वीकृति मिली है। इस पर दर्जाधारी कैलाश पंत सहित ग्रामीणों ने खुशी जताई है। पंत ने कहा कि सड़क सुधारीकरण के लिए वह लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। सड़क सुधारीकरण से क्षेत्रीय जनता को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी। साथ ही इस परियोजना से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...