लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- तिकुनियां। मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से कौड़ियाला घाट गुरुद्वारे के पीछे बसे जनकपुर गांव में पानी भर गया है। घरों के भीतर तक पानी पहुंच जाने से लोग अपना सामान बटोरकर दूसरी जगह जाने की तैयारी में हैं। आलम यह है कि गांव के रास्तों तक पर लोग नाव से निकल रहे हैं। तहसील प्रशासन ने मौके पर लेखपाल व कानूनगो को हालात पर निगाह रखने के लिए तैनात किया है। मोहाना नदी एक बार फिर जोर से उफना गई है। इससे कौड़ियाला घाट गुरुद्वारे के पीछे बसे जनकपुर गांव के भीतर बाढ़ का पानी दाखिल हो गया है। इस गांव में करीब सवा सौ घर हैं। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, कर्मनाशा भी उफान पर गांव के देवीदयाल, संतराम और गुड्डू ने बताया कि मोहाना का पानी गांव में भर रहा है। सभी वहां से बाहर महफूज जगह पर जाने के लिए सामान पैक कर रहे है...