मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ा, नया पिंड गांव में नाव का सहारा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- मोहाना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने से भारत-नेपाल सीमा पर बसे गांवों में हलचल मचने लगी है। खैरटिया के नयापिंड गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी भर गया है। इससे यहां के बाशिंदे नाव के जरिए ही गांव तक आ-जा पा रहे हैं। रननगर और खखरौला इलाके में भी नदी ने दस्तक दे दी है। बीते कई वर्षों से बार्डर पर बह रही मोहाना नदी नेपाली नदियों के साथ मिलकर भारतीय सीमा में बाढ़ और कटान करके कहर बरपाती आ रही है। इसे रोकने के सिंचाई विभाग तथा बाढ़ खंड द्वारा किए गए सारे प्रयास नाकाम हो चुके हैं। रविवार देर शाम मोहाना का जलस्तर बढ़ने से खखरौला एसएसबी कैंप के आगे पड़ने वाले रपटा पुल पर पानी चलने लगा। रननगर एसएसबी कैंप के पीछे भी नदी का पानी पहुंच चुका है। खैरटिया के नयापिंड गांव में गांव के घरों की दहलीज तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। यहां के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.