लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- तिकुनियां, संवाददाता। मोहाना नदी से हो रहा कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग एक बार फिर अपनी कोशिशों में जुट गया है। महकमे ने कटान वाली जगहों पर गैवियान बनाकर डालने शुरू किए हैं। रविवार को महकमे के अधिशासी अभियंता ने यहां पहुंचकर नदी के कटान की स्थिति देखी और मातहत अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: नदी की धार के आगे नाकाम हुईं जियोट्यूब, कटान का बढ़ा खतराकटान की स्थिति इलाके के गांवों में मोहाना नदी की विनाशलीला जारी है। नदी जसनगर गांव में कटान रोकने के लिए लगाए गए जियोट्यूब बैगों को काटने पर आमादा है। नौ सौ मीटर दूरी तक लगाए गए इन बैगों में से कुछ तो पिछले साल लगाने के कुछ दिन बाद ही नदी के मुंह में समा गए थे। इस वर्ष भी नदी धीरे-धीरे इन्हें काट रही है। मोहाना नदी के कटान की खबर के बाद स...