लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- तिकुनियां। मोहाना नदी ने जसनगर गांव के लोगों के घरों को लीलने के लिए मुंह फैला लिया है। घरों के पास तक पहुंची नदी ने मकानों की जड़ों पर पानी की ठोकरें मारनी शुरू कर दी हैं। इससे डरे लोग अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों को जा रहे हैं। मायूस दिलों से अपने घरों से अपना सामान समेटकर दूसरी जगह जा रहे तमाम लोगों की आंखें नम दिखती हैं। प्रशासन ने नदी और बंधे के बीच बसे सैंतीस परिवारों को गांव के सरकारी स्कूल में ठहराया है। जसनगर गांव के किनारे पहुंच चुकी मोहाना नदी फिर उफान पर है। गांव के लोगों के दिलों पर नदी के इस रूप से डर तारी हो रहा है। उनके दिल बेतहाशा धड़क रहे हैं। खेतपात तो नदी ने पहले ही निगल लिए हैं। अब उनके सिर से छत के साथ ही रहने का ठिकाना भी छिन रहा है। नदी किनारे घरों में रहने वाले सैंतीस परिवारों को बुधवार शाम गा...