लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। पूर्व राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना हमीदुल हसन के आवास पर पहुंचकर उनका कुशल-क्षेम जाना। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ की।मोहसिन रजा ने कहा कि दुआ है कि अल्लाह मौलाना साहब की उम्र में बरकत दे और इस बुजुर्ग आलिम ए दीन का साया और सरपरस्ती हम सब पर बनी रहे। मौलाना का भारत और ईरान के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और कूटनीतिक रिश्तों को मजबूत करने में गत 50 वर्षों से अधिक का अद्वितीय योगदान रहा है। गोल्डन जुबली के अवसर पर मिला उनका प्रशस्ति पत्र इस बात का गवाह है कि कैसे उन्होंने आधी सदी से अधिक समय तक दोनों महान देशों के बीच सौहार्द, ज्ञान और कला के पुलों को सुदृढ़ किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.