बरेली, मई 14 -- बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के मोहल्ला सुर्खा निवासी मोहसिन खां ने सीबीगंज के गोविंदापुर निवासी फिरोज और रहपुरा चौधरी निवासी हिस्ट्रीशीटर नासिर के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में मोहसिन ने आरोप लगाया है कि इन दोनों का एक संगठित गिरोह है, जो कथित रूप से फर्जी अधिवक्ता और पत्रकार बनकर लोगों से रंगदारी मांगता है। मोहसिन खां का आरोप है कि वर्ष 2022 में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में मुख्य परीक्षा पूरी होने के बावजूद आरोपी पक्ष फैसले को प्रभावित करने का दबाव बना रहा है। यह भी पढ़ें- सपा सांसद प्रिया सरोज की AI से फोटो बनाकर की वायरल, भाजपा नेता समेत दो लोगों पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...