मोहसिन नकवी से पंगा लेने वाले पाकिस्तानी पत्रकार को पहले छोड़ना पड़ा देश, अब भाई का हुआ अपहरण
नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- पाकिस्तान के लोकप्रिय क्रिकेट पत्रकार और यूट्यूबर सनाउल्लाह खान के भाई का लाहौर में अपहरण हो गया है। उन्होंने एक्स पर वीडियो डालकर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज से मदद की गुहार लगाई है। सनाउल्लाह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी के आलोचक रहे हैं। वह बोर्ड को चलाने के उनके तौर-तरीकों पर कई बार सवाल उठा चुके हैं। इस वजह से पीसीबी ने उन पर बैन लगा दिया था, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। अब उनके भाई का अपहरण हो गया है। अभी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद सनाउल्लाह खान ने दो दिन पहले एक्स पर अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने वीडियो में बताया, 'मैं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मुख्यमंत्री मरियम नवाज से गुजारिश करता हूं। 6 घंटे पहले मेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.