नई दिल्ली, फरवरी 17 -- पाकिस्तान की टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी20 विश्व कप 2026 मैच में अपनी टीम के हारने के बाद पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी को ऑन एयर जाहिल और नाकाबिल बताया था। हालांकि, अब उन्होंने अपने बयान से यूटर्न मारा है। इसके लिए पाकिस्तान और पाकिस्तानी जाने जाते हैं। 24 घंटे से भी कम समय में ही शोएब अख्तर ने अपने बयान से पलटी मारी है और मोहसिन नकवी की तारीफ की है। अख्तर ने कहा है कि नाकाबिल और जाहिल उन्होंने पाकिस्तान में खेल के बड़े संदर्भ में कहा था, न कि मोहसिन नकवी के लिए। पाकिस्तान के न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज पर शोएब अख्तर ने कहा, "मैंने जो 'नाकाबिल और जाहिल (अनपढ़)' शब्द इस्तेमाल किए, वे मोहसिन नकवी भाई के लिए नहीं थे। ऐसा लगा जैसे मैंने वे शब्द उनके लिए कहे थे। मैंने जिस नाकाबिलियत वाले टॉपिक पर बात की, वह एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.