मोहल्लों में कूड़ेदान न रखे जाने से सड़क पर ही बिखरा रहता है कूड़ा
सहारनपुर, अप्रैल 2 -- देवबंद। दारुल उलूम के निकट मोहल्लो सहित नगर में जगह जगह लगे गंदगी के ढेर से लोग परेशान है। मुहल्लेवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था कराने और सडक़ों के किनारे कूड़ेदान भी रखवाए जाने की गुहार लगाई। छोटी खानकाह निवासी मौलाना कासिम, डा. नौशाद, मौलाना अब्दुल राजिक, मौलाना मोइनुद्दीन कासमी और मौलवी सईद ने नगरपालिका प्रशासन से मुहल्ले की सडक़ों पर कूड़ेदान रखवाने की मांग की। कहा कि कूड़ेदान न होने से लोगों को मजबूरन सडक़ों पर ही कूड़ा फेंकना पड़ता है। उन्होंने पालिका प्रशासन से डोर टू डोर कूड़ा उठान की भी व्यवस्था कराए जाने की भी मांग की। वहीं, मोहल्ला खानकाह, मोहल्ला दीवान, शाहविलायत और गली बकर कसाब सहित दारुल उलूम क्षेत्र में कई स्थान ऐसे हैं जहां कूड़ेदान नहीं है और लोगों द्वारा सडक़ों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.