मोहल्ले में विरोध प्रदर्शन हुआ पहुंच गए सफाई कर्मचारी
मैनपुरी, जून 3 -- नगर पालिका क्षेत्र के काशीराम कालोनी आजादनगर में समस्याओं का अंबार है। यहां नियमित सफाई न होने से जलभराव की समस्या है। नालियों का पानी जगह-जगह भरा हुआ है। इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। एक हैंडपंप ठीक भी है लेकिन उसका पानी ठीक नहीं है। पीला पानी निकल रहा है। जिससे पीने के पानी की भी समस्या बनी हुई है। मंगलवार को कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया और समस्या समाधान की मांग की। वहीं लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र भी दिया है। बुधवार को पालिका की टीम ने पहुंचकर कार्य दुरुस्त किया। काशीराम कालोनी आजादनगर निवासी रेनू सक्सेना, बिट्टन देवी, खुशबू, संजय, सुमन, राजवती आदि का कहना है कि नालियों की सफाई न होने से उनके दरवाजों पर पानी भरा रहता है। यह भी पढ़ें- काशीराम कालोनी आजादनगर में समस्याओं का अंबार गंदा पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.