शाहजहांपुर, जून 12 -- बंडा। कस्बा बंडा के मोहल्ला मुरादपुर वार्ड संख्या 13 में जर्जर बिजली लाइन और टूटे खंभों से हादसे का खतरा बना हुआ है। वार्ड सभासद नसीम वानो के पति रूकसाद अंसारी ने गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर अवर अभियंता जयंत कुमार को पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में पुराने खंभे टूट चुके हैं और लाइन काफी खराब हालत में है। एक वर्ष पूर्व भी मोहल्लेवासियों ने बंच लाइन डलवाने की मांग की थी। जेई ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- मोहल्ले में बंच केबल डलवाने की मांग यह भी पढ़ें- गोड्डा पैथोलॉजी गली में नए केवल तार लगने से हुआ समस्या का समाधान यह भी पढ़ें- सरचार्ज, महंगे स्मार्ट मीटर और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...