कन्नौज, दिसम्बर 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला सराफान में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गली में दो सर्प लोगों को दिखाई दिए। जहरीले सर्प देख लोगों ने पुलिस और वनविभाग को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू चलाकर किसी तरह दोनों सर्प को पकड़कर उन्हें बोरी में बंद किया और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। नगर के मोहल्ला सराफान में आलोक दुबे व रामशंकर के घर के पास गली में सोमवार देर शाम करीब 7 बजे लोगों को अचानक दो सर्प दिखाई पड़ गए। सड़क पर दो जहरीले सांप को देखकर मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मोहल्ले के रामशंकर ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक साथ दो जहरीले सर्प को देख पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.