मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपी ने उससे शादी कर ली। अब आरोपी और उसके परिवार के लोग पीड़िता को आए दिन तरह तरह प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना सिविल लाइंस पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले युवक ने तीन साल पहले उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। तब आरोपी ने चार फरवरी 2024 में उससे शादी कर ली थी। शादी मंदिर में की गई थी। इसके बाद पीड़िता ने मुकदमे में समझौता कर लिया था। शादी से पहले के आरोपी के पास पीड़िता के फोटो और वीडियो हैं। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.