रुडकी, अप्रैल 24 -- ​मंगलौर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद की ओर से चमारान खालसा मोहल्ले का नाम बदलकर सैनीपुरा किए जाने के फैसले से दलित समाज के लोगों में आक्रोश है। युवाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर नाम परिवर्तन का फैसला रद करने की मांग की। उनका कहना है कि प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर नाम बदलना ही था, तो जनभावनाओं का सम्मान कर इसे रविदास पुरम या अंबेडकर नगर किया जाना चाहिए था। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चमारान खालसा नाम सदियों से चला आ रहा है और यह उनकी पहचान से जुड़ा है।​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...