फतेहपुर, जून 12 -- बिंदकी। नाला निर्माण में लेटलतीफी से नगर के तीन मोहल्लों की करीब दस हजार की आबादी की सांसे अटकी हुई है। आधे अधूरे निर्माण में बारिश मुसीबत बन सकती है। मोहल्ले जलभराव से जूझेंगे साथ ही सड़क व गली में डाली गई मिट्टी के कारण मोहल्ले में कैद होंगे। लोगों का पैदल निकलना मुश्किल होगा। नगर पालिका की उदासीनता से वर्षो से जलभराव का नाता रहा है, नालों का जाल बिछाने की तैयारी खूब की लेकिन हकीकत में धरातल पर उतर नहीं पाई है। जलभराव की समस्या निपटाने के लिए गांधी चैराहा, लंका रोड और पैगम्बरपुर मोहल्ला में लाखों की लागत से नाला निर्माण प्रस्तावित है। लंका रोड मार्ग में नाला खुदाई के साथ ही निर्माण षुरू है। जिसका अभी भी कुछ हिस्से में कार्य बाकी है। खुदाई की मिट्टी मार्ग में टीला की तरह पड़ी है। ऐसे में बारिश हुई तो जलभराव के साथ ही बा...