मेरठ, अप्रैल 8 -- मोहल्ला मुन्नालाल में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। मवाना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला मुन्नालाल स्थित कब्रिस्तान के पास से हिस्ट्रीशीटर शाकिर पुत्र सईद उर्फ शहीद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 30 मार्च को मोहल्ला मुन्नालाल निवासी रजी खान ने अपने घर में हुई चोरी के संबंध में थाना मवाना में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी शाकिर की पहचान हुई। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया। गिरफ्तार शाकिर थाना मवाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ चोरी व संबंधित धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर...