बिजनौर, मार्च 3 -- हल्दौर। मोहल्ला भूड़ होली चौक पर रंग महोत्सव कमेटी द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जीएसएन इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक निदेशक रघुराज सिंह नागर का फूल-मालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कमेटी के संरक्षक विजयपाल सिंह चौहान व प्रताप सिंह ने सम्मान किया, जबकि पंडित नवीन शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया और श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन के बाद उपस्थित लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कमेटी अध्यक्ष ठाकुर पीयूष राजपूत ने होली को प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का पर्व बताया। इस अवसर पर टीकम सिंह, राकेश कुमार, सीताराम सैनी, हरिश्चंद्र चंद्रा, दिनेश गांधी, गौरव चौहान (गोल्डी), अरविंद चौहान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.