सहारनपुर, नवम्बर 12 -- मोहल्ला बड़जियाउल्हक में पॉवर कारपोरेशन की टीम को उस समय विरोध का सामना करने को मजबूर होना पड़ा जब टीम ने घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। हालांकि इस दौरान टीम ने उपभोक्ताओं की शंकाओं को बातचीत कर दूर करने का प्रयास किया। लोगों के विरोध के चलते टीम को बिना मीटर लगाए ही वापिस लौटना पड़ा। बुधवार को पॉवर कारपोरेशन की टीम मोहल्ला बड़जियाउल्हक में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। जैसे ही लोगों को टीम के मीटर बदलने की सूचना मिली वह एकत्र हो गए और मीटर बदलने का विरोध करने लगे। मोहल्लेवासी डा. सोलंकी, परवेज, अक्षय, सूफियान और इस्राइल आदि ने टीम का विरोध करते हुए कहा कि उपभोक्ता पहले से ही महंगी बिजली का दंश झेल रहे हैं। कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से वह और अधिक बिल आने से उन पर आर्थिक बोझ बढ़ने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन...