सहारनपुर, अगस्त 30 -- सहारनपुर। जनकपुरी क्षेत्र के खानआलमपुरा तकिए में बाइक की साइड को लेकर शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने परिवार के साथ भी मारपीट और पथराव के बाद धारदार हथियारों से हमला किया। घटना से इलाके में तनाव फैलने के बाद एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 15 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 11:30 बजे तकिया मोहल्ले की नूर मस्जिद वाली गली में बाइक टकराने को लेकर युवाओं में कहासुनी हुई थी। आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुमार पुत्र सोमप्रकाश ने बताया कि वह खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास कि...