गिरडीह, जून 3 -- गावां, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्मावकाश के दौरान संचालित की जा रही मोहल्ला कक्षाओं का सकारात्मक प्रभाव उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरियाचु में देखने को मिल रहा है। यहां विद्यालय प्रबंधन और समुदाय की साझेदारी बच्चों की पढ़ाई को निरंतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह भी पढ़ें- सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर प्रशिक्षण आयोजितकक्षा संचालन की योजना विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष राजेश कुमार से चर्चा कर पोषक क्षेत्र के बच्चों के लिए आदर्श मोहल्ला कक्षा संचालित करने की योजना बनाई। इसके बाद समुदाय के सहयोग से मोहल्ला कक्षा का नियमित संचालन शुरू किया गया।कक्षाओं का संचालन मोहल्ला कक्षा में विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों...