मेरठ, अप्रैल 3 -- गुरुवार देर रात मोहल्ला इस्लामाबाद में बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की और लौट आई। पीड़ितों ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई थी। बदमाश पहले बिलाल के मकान में घुसे। उन्होंने यहां से करीब 30 हजार की नगदी, चार मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। उसके बाद बदमाश सिराजुद्दीन के मकान में घुसे। उन्होंने यहां से भी हजारों की नगदी, मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। अन्य कई के मकान में भी चोरी हुई। सुबह जब परिजन जागे तो घर का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.