धनबाद, मई 5 -- बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र अंतर्गत फुलारीटांड़ में संचालित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग परियोजना विस्तार को लेकर सोमवार को प्रबंधन ने मोहली पट्टी व चौहान धौड़ा को हटाने की दिशा में पहल तेज कर दी है। इस क्रम में एएमपी कोलियरी परियोजना पदाधिकारी टीएस चौहान के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम फुलारीटांड़ मांडी गोदाम स्थित बंद पड़े 15 नंबर इंक्लाइन के समीप पहुंची और जमीन का सर्वे व मापी कार्य प्रारंभ किया। कहा जा रहा है कि आउटसोर्सिंग परियोजना विस्तार को लेकर मोहली पट्टी और चौहान धौड़ा को हटाकर फुलारीटांड़ मांडी गोदाम के समीप बसाने की योजना है। इसके तहत जमीन का सर्वे व जमीन मापी का कार्य शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- एसडीएम की मौजूदगी में कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बीएंडके प्रबंधन से वार्ता मौके पर अधिकारियों ने बताया कि मुख्य...