धनबाद, अप्रैल 23 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। ईस्ट बसूरिया ओपी के मोहलीडीह बस्ती स्थित तेतुलमारी/भुली मुख्य मार्ग के समीप बुधवार की संध्या एक बाइक सवार कोलकर्मी करमू दास (51) की मौत बाइक असंतुलित होकर दुकान में बने चुल्हा से टक्कर होने के बाद घटनास्थल पर ही हो गयी। उनके बाइक के धक्के से छोटकी बौआकला निवासी विशाल यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिनका इलाज धनबाद के एक अस्पताल में कराया जा रहा है। सूचना पाकर ओपी पुलिस व जिप सदस्य मो. इसराफिल उर्फ लाला अन्य लोगों के साथ पहुंचे। जिप सदस्य ने तत्काल बीसीसीएल की एंबुलेंस को मंगवाकर मृतक के शव को सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष रखकर आश्रित को नियोजन व मुआवजे की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- हाइवा की चपेट में आने से सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी की मौत घटना के संबंध में बताया जाता है कि करमू दास सिजुआ क्...