मोहलीचुवां में स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क जाम
गिरडीह, अप्रैल 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के मोहलीचुवां में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सड़क जाम कर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। सड़क जाम के कारण थोड़ी देर के गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि सड़क जाम की सूचना पर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम रहा। दरअसल, मोहलीचुवां एसपी आवास के समीप सोमवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और पेड़ से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धक्के के बाद बिजली का पोल टूट गया और वहां लगा पेड़ भी उखड़ गया। टक्कर के समय इतनी तेज आवाज हुई कि आसपास के लोग सहम गए, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस हादसे में किसी की जानमाल की क्षति नहीं हुई। घटना के बाद पुलिस ने वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.