हापुड़, फरवरी 27 -- मोहलत बीतने के बाद भी मानक के विपरीत पालिका क्षेत्र में संचालित हो रहे टोल प्लाजा को न हटवाने के विरोध में समाजसेवी पंकज लोधी ने अन्न जल का त्याग करते हुए सहयोगियों के साथ आमरण अनशन प्रारंभ किया। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गढ़ पालिका सीमा के अंतर्गत संचालित हो रहे ब्रजघाट टोल प्लाजा को पूरी तरह अवैध बताकर समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा उसे हटवाने को लेकर करीब आठ साल से मांग उठाई जा रही है। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में ब्रजघाट गंगानगरी को गांव के साथ ही गढ़ पालिका से करीब चार किमी दूर दिखाए जाने पर नियमों से खिलवाड़ होने का भंडाफोड़ हुआ था, जिसको लेकर पंकज लोधी ने कड़कड़ाती सर्दी के दौरान तहसील परिसर के अंदर दिसंबर माह में 22 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था। डीएम अभिषेक पांडेय द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर टोल के संबंध मे...