कटिहार, जून 21 -- कटिहार। वरीय संवादाता मोहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर निगम कटिहार के प्रशाल भवन में महापौर की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक एवं तकनीकी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों एवं ताजिया मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी निगरानी, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। महापौर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा मोहर्रम के दौरान ...