मोहर्रम से पूर्व दुरुस्त हों व्यवस्थाएं, जलसे में चेयरपर्सन को सौंपा मांगपत्र
अमरोहा, जून 5 -- आगामी मोहर्रम के जुलूसों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक जुलूस की शुरुआत 19 जून से हो जाएगी। जिसका रूट लगभग 17 किमी लंबा होगा। जुलूस की तैयारियों के संबंध बुधवार रात शहर के मोहल्ला गुजरी में अंजुमन रजाकाराने हुसैनी के जनरल सेकेट्री खुर्शीद हैदर जैदी के आवास में जलसा आयोजित किया गया। अंजुमन पदाधिकारियों ने चेयरपर्सन शशि जैन को ज्ञापन सौंपते हुए जुलूस से पूर्व रूट पर टूटी सड़कों व पुलियों की मरम्मत के अलावा पथ प्रकाश व सफाई व्यवस्था सुचारू कराए जाने, भीषण गर्मी के कारण सड़क पर पानी के छिड़काव कराने के लिए अलग से चार टैंकर की व्यवस्था कराने, साथ ही आवारा कुत्तों को पकड़ कर दूर भेजने, टूटे स्पीड ब्रेकर दुरूस्त कराने, विभिन्न सड़कों पर पानी का पाइप डालने के लिए खोदी गईं सड़कों की तत्काल मरम्मत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.