मोहर्रम से पहले पुलिस की कार्रवाई, डीजे व पिकअप वाहन जब्त
मधुबनी, जून 25 -- झंझारपुर। मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन की सख्ती शुरू हो गई है। बिना अनुमति संचालित किए जा रहे एक डीजे साउंड सिस्टम और उसे ले जा रहे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पिकअप वाहन पर तेज ध्वनि में डीजे बजाया जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच कर जब्त किया ।थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बिना अनुमति डीजे बजाने पर रोक है। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है। प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.