मोहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट
बलरामपुर, जून 22 -- तुलसीपुर, संवाददाता। मोहर्रम को सकुशल, शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। एसपी विकास कुमार के निर्देशन व एएसपी विशाल पांडेय के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी ताजियादारों, स्थानीय नागरिकों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर पर्व को आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर सुधीर कुमार सिंह ने सोमवार को देवीपाटन चौकी परिसर में ताजियादारों, स्थानीय नागरिकों व क्षेत्र के गणमान्य नागिरकों के साथ वार्ता की। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.