मोहर्रम में सौहार्द बनाए रखने को सड़क पर उतरे डीएम-एसपी
सिद्धार्थ, जून 21 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने इटवा कस्बे में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान संवेदनशील इलाकों, मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों और ताजिया मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।फ्लैग मार्च के दौरान डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पर्व के दौरान उत्पन्न हो सकने वाली चुनौतियों की समीक्षा की। डीएम ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और समाज के जिम्मेदार लोगों से संवाद कर आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर सारण में प्रशासन अलर्ट डीएम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.